शादी से पहले घर से नगदी और जेवरात चोरी
शादी वाले घर में चोरी हो जाने का एक और मामला सामने आया है। श्रीगंगानगर सदर थाना पुलिस के मुताबिक चक 17-एमएल पठानवाला निवासी शैलेंद्र ने रिपोर्ट दी है कि 11- 12 मार्च की रात को उसके घर से अज्ञात व्यक्ति डेढ़ लाख रुपये, अढ़ाई तोले सोना और 20 तोला चांदी के जेवर चोरी कर ले गया।
पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र की 17 मार्च को शादी थी। उसने बताया है की शादी से कुछ दिन पहले उसने अपने घर में डेढ़ लाख रुपये तथा सोने-चांदी के जेवरात लाकर रख थे। विगत 11-12 मार्च की रात को कोई व्यक्ति नगदी तथा जेवर चोरी कर ले गया। इसका उन्हें बाद में पता चला।

No comments