Breaking News

श्रीगंगानगर में क्रिप्टो एवं फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 21 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

श्रीगंगानगर में पुलिस ने क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करने पर भारी मुनाफा होने का झांसा देकर अनेक लोगों से लगभग 21 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
सदर थाना अंतर्गत हनुमानगढ़ मार्ग पर सेक्टर 17 मार्केट में इस गिरोह ने ठिकाना बना रखा था, जहां से ठगी का गोरखधंधा काफी समय से चलाया जा रहा था। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद इस ठिकाने पर छापा मारा और आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप तथा एक सफारी गाड़ी जब्त की।
सदर थाना प्रभारी सीआई सुभाष बिश्नोई ने बताया कि एएसआई राजेंद्रसिंह सिपाही मोहम्मद सलीम और अनिल कुमार द्वारा की गई छापेमारी में उक्त ठिकाने से सतपाल, राजेंद्र, राहुल वर्मा, नितिन, सोहनलाल, गोपालराम, इंद्रपाल और कलवंत वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

No comments