विद्युत तंत्र का व्यापक रख-रखाव किया जाए : कस्वां
जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. के बीकानेर संभाग के मुख्य अभियंता के.के. कस्वां ने श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज विद्युत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. के बीकानेर संभाग के मुख्य अभियंता के.के. कस्वां ने कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
श्री कस्वां ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्देशित किया। श्रीगंगानगर वृत्त की विद्युत छीजत में कमी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा जिन क्षेत्रों में विद्युत चोरी की संभावना अधिक है उन क्षेत्रों में विजिलेंस टीमों को भेजकर विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया।

No comments