जिलाध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन जमा, नौ ने लिए आवेदन पत्र
श्रीगंगानगर में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए आज से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवार ने आवेदन पत्र लिए तथा एक आवेदन पत्र जमा हुआ।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट आईपी सहारण ने बताया कि राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए आज अनिल गोदारा ने आवेदन पत्र जमा करवाया है। 19 मार्च तक प्रात: 11 से 3 बजे तक आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते है। 20 मार्च दोपहर 3 बजे तक आवेदन पत्र वापिस लिया जा सकता है। 21 मार्च को प्राप्त आवेदनों की जांच कर इसी दिन शाम 5 बजे अंतिम सूची जारी कर चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 25 मार्च प्रात: 11 से 3 बजे तक जिला मुख्यालय पर एवं 11 से 2 बजे तक तहसील मुख्यालय पर मतदान किया जा सकेगा।

No comments