मारवाड़ी युवा मंच ने किया स्नेह मिलन का आयोजन
मारवाड़ी युवा मंच, श्रीगंगानगर की ओर से उमंग एवं उत्साह के वातावरण में होली स्नेह मिलन समारोह 'कार्निवलÓ का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष विविध बिहाणी ने बताया कि सुखाडिय़ा सर्किल के समीप स्थित पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गेम्स सहित अनेक रोचक व मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ-साथ टैटू आट्र्स सहित अनेक स्टॉल भी लगाई गई, जिसका सभी ने भरपूर आनंद प्राप्त किया।
सचिव हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वर्षभर सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मंच सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

No comments