Breaking News

राज. आशा सहयोगिन चिकित्सा सेवा संघ ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

श्रीगंगानगर में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध राजस्थान आशा सहयोगिन चिकित्सा सेवा संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर आज जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर धरना लगाया।
संघ की जिलाध्यक्ष सीता स्वामी व जिला महामंत्री उषा वर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिन व सहायिकाओं ने सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगिनों की लम्बित चली आ रही मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।

No comments