आस चौथ का व्रत रखा, सभी की मंगलकामना की
श्रीगंगानगर में आस चतुर्थी का व्रत मंगलवार को रखा गया। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए होने वाले इस व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आया। महिलाओं ने सुबह गणपति की पूजा अर्चना की। दोपहर में पूजा स्थान पर आसमाता का प्रतीक बनाया गया। गेहूं के दाने पूजन में रखे गए वहीं चूरमे के लड्डू बनाकर भोग लगाया गया। महिलाओं ने बताया कि यह व्रत परिवार में सभी तरह की आशाओं की पूर्ति का व्रत है और होली के बाद की चतुर्थी को मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन दोपहर में पूजा के बाद कथा कहती हैं व व्रत का पारणा किया जाता है।
No comments