बिशनगढ़ में अवैध बजरी खनन मामले में कार्रवाई
बिशनगढ थाना क्षेत्र में छिपा की भाखरी के पास जवाई नदी में अवैध बजरी खनन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 डम्पर और 1 ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि चालक मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश कि जा रही है।
बिशनगढ़ थानाधिकारी निम्बसिंह ने बताया कि एसपी ज्ञान चंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी खनन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान अखरोट बिशनगढ़ थाने की 3 अलग-अलग टीमों ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए छिपा की भाखरी के पास स्थित जंवाई नदी में बजरी से भरे 2 डम्पर व 1 ट्रैक्टर को जब्त किया है।

No comments