अवैध शराब बेचने के खिलाफ कार्रवाई:सदर थाना पुलिस ने दबिश देकर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की, मकान मालिक के खिलाफ केस
बांसवाड़ा में उदयपुर मार्ग से सटे चिडिय़ावासा कस्बे में किराणा सामान की आड़ में अवैध शराब के कारोबार पर बीती रात को पुलिस ने व्यापारी के घर पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की।
सदर सीआई बुधाराम बिश्नोई के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि किराणा व्यापारी पवन कलाल पुत्र अमरजी कलाल ने अपने मकान में अवैध तरीके से शराब का भंडारण किया हुआ है। उसकी दुकान के पीछे ही मकान है। इस पर थाने की टीम ने दबिश दी। घर पर कोई नहीं मिला। अंदर घुसने पर यहां एक कमरे में विभिन्न ब्रांड की 18 पेटी शराब पड़ी दिखी। मौके पर शराब की कोई वैधता प्रमाणित करने वाला ही नहीं मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी व अन्य गवाहों की मौजूदगी में यह खेप जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मकान मालिक पवन कलाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

No comments