Breaking News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का स्वागत:भरतपुर जाते वक्त जिले भर में कई जगह स्वागत, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करेंगे

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दौसा पहुंचे हैं। सबसे पहले जिले के बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहलोत का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद लालसोट बाईपास पुलिया, कलेक्ट्रेट चौराहा, भांडारेज मोड़, दुब्बी, सिकंदरा चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।
गहलोत का मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम है। जहां महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज से भी मुलाकात करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भरतपुर के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे अपना घर संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

No comments