Breaking News

कान्हा के संग होली के रंग 14 को

श्रीगंगानगर शहर के निकट गांव 23 जीजी चुनावढ कोठी स्थित सेठ सांवरा मंदिर में   14 मार्च को फागोत्सव कार्यक्रम रखा गया है। इसमें कान्हा के भक्त सांवरिया सेठ के साथ फूलों की होली खेलेंगे। इस दौरान भगवान कृष्ण के भजनों का कार्यक्रम होगा। लोग होली के भजनों आर सांवरिया सेठ के साथ झूमेंगे।
सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक कान्हा के साथ होली खेलने के बाद कान्हा को कढ़ी, खीचड़ा और ठंडाई का भोग लगाया जाएगा। माधुरी ग्रुप कीर्तन मंडल कान्हा के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करेगा।

No comments