सीटू ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में भारतीय ट्रेड युनियन केन्द्र सीटू ने आज विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया तथा जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया।
जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में रोडवेज बेड़े मेंं 2500 नई बसें खरीदने के लिए रोडवेज उद्योग को अनुदान/वित्तीय सहायता देने, रोडवेज के रिक्त पद भरने, वेतन/पेंशन एवं एक माह के सेवानिवृत्ति परिलाभ का भुगतान महीने के पहले कार्य दिवस में करने, रोडवेज के आसपास एवं मार्गों पर लोक परिवहन व निजी बसों पर रोक लगाने, रोडवेज में अनुबंधित बसें लगाने की प्रथा समाप्त करने व श्रम संहिताओं को वापिस लेने सहित 18 सूत्री मांगों का निराकरण करने की मांग की गई है।

No comments