Breaking News

शनि अमावस्या पर लगे लंगर, जगह-जगह हुए दानपुण्य

श्रीगंगानगर में शनिदेव को अतिप्रिय शनि अमावस्या शनिवार को उत्साहपूर्वक मनाई गई। मंदिरों में दानपुण्य के दौर चले वहीं गौशालाओं में गायों को चारा डाला गया। गौसेवा के साथ पूजा अर्चना का दौर चला। शहर के सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्रीगौशाला में सुबह से ही गौभक्त पहुंचने लगे। इन लोगों ने जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण भी किया। गायों को सवामणी लगाई गई।
शहर के सद्भावना नगर रोड स्थित पावन धाम मंदिर में सुबह लंगर लगाया गया। सुरेंद्र बंसल की ओर से लगे लंगर से पहले बजरंगबली के भजन कीर्तन भी हुए। हनुमान चालीसा के पाठ किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादार टीकमचंद गर्ग ने बताया कि मंदिर में सुबह से भजन कीर्तन चल रहे हैं।

No comments