Breaking News

ठंडी हवा से तापमान में आई गिरावट

श्रीगंगानगर में ठंडी हवा से शुक्रवार शाम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसका असर शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह तक बना हुआ था। गुरुवार शाम जहां  अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था वहीं शुक्रवार शाम यह 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यानी तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसके असर से अलसुबह घरों से निकलने वाले परेशान हुए। इन दिनों सुबह के समय घरों से निकलने वाले भी सूती कपड़े पहनने लगे थे लेकिन शनिवार सुबह कई लोग कंबल और शॉल ओढे  नजर आए। सुबह की सैर पर निकलने वालों की संख्या में भी अपेक्षाकृत कमी आई।

No comments