बारां नगर परिषद का होगा नया सीमांकन
राजस्थान सरकार ने प्रदेश की सभी 305 नगरीय निकायों के वार्डों के परिसीमन और पुनर्गठन की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत 15 हजार की न्यूनतम आबादी पर 20 वार्ड बनेंगे। 25 से 35 लाख की आबादी वाले शहरों में अधिकतम 150 वार्ड होंगे। 10 लाख तक की आबादी वाले निकायों में 80 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।
बारां नगर परिषद में वार्डों की संख्या 60 ही रहेगी। 2011 की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी 1 लाख 18 हजार है। वर्तमान में नगर परिषद में 11 गांव शामिल हैं। अब नए परिसीमन में बंबूलिया गांव को भी नगर परिषद में जोड़ा जाएगा।

No comments