Breaking News

आज रात 11.23 बजे बाद होलिका दहन, कल खेलेंगे रंग

श्रीगंगानगर में होली का पर्व गुरुवार और शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को होलिका दहन व  शुक्रवार को फागोत्सव के आयोजन होंगे। गली मोहल्लों में लोग रंग गुलाल खेलेंगे। वहीं मंदिरों में फूलों की होली के भव्य आयोजन होंगे।  श्रीगंगानगर  शहर में गुरुवार रात 11.23 बजे के बाद होलिका दहन होंगे। वहीं शुक्रवार को रंग गुलाल खेलने के लिए भी सभी ने तैयारी की है।
ज्योतिषीय मामलों के जानकार पंडित सत्यपाल पाराशर बताते हैं कि इस बार होलिका दहन के दिन गुरुवार को   पूरा दिन भद्रा रहेगाी। सुबह 10.36 बजे से  रात 11.23 बजे तक भद्रा रहेगी। इसके बाद  होलिका दहन होगा।
गुरुवार को सुबह से ही महिलाएं होलिका पूजन के लिए पहुंचने लगी। पूरा दिन होलिका पूजन का क्रम चला। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर लाल चुनरी धारण कर होलिका की परिक्रमा की।

No comments