Breaking News

श्रीगंगानगर के भाजपा नेताओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

श्रीगंगानगर जिले के भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह के नेतृत्व में जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर जिले को सिंचाई बजट देने पर धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह के साथ श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, प्रियंका बैलान, आत्माराम तरड़, सहित जिले के अनेक किसान व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीएमआर में आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी।

No comments