Breaking News

राष्ट्रीय युवक परिषद ने बुजुर्गों के साथ मनाई फूलों की होली

हनुमानगढ़ में होली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय युवक परिषद ने अनूठी पहल की। परिषद के सदस्यों ने अरोड़वंश सभा हनुमानगढ़ टाउन की ओर से संचालित अपना घर वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धजनों के साथ होली का उत्सव मनाया। परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि परिषद के सभी सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली तथा भजन, संगीत व नृत्य के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया।
वृद्धजनों ने इस पहल को सराहा और प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय युवक परिषद समय-समय पर वृद्ध आश्रम में आकर वृद्धजनों के साथ विभिन्न त्योहार जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे विशेष अवसर मनाते रहते हैं।

No comments