Breaking News

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह

श्रीगंगानगर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा  होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। सूरतगढ़-पदमपुर बाईपास स्थित एक पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीयादे माटी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष स. शरणपालसिंह मान, पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां ने की।
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल-तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

No comments