Breaking News

देव प्रतिमाओं को करवाया महास्नान, महाआरती में उमड़े लोग

श्रीगंगानगर जिले के गांव 23 जीजी चूनावढ़ कोठी स्थित जयको श्रीकृष्ण गौशाला परिसर स्थित सांवरा सेठ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को देव प्रतिमाओं को महास्नान करवाया गया। शाम को महाआरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।
मंगलवार सुबह दिन की शुरुआत में यहां नियमित पूजा अर्चना की गई। शाम 4 बजे सभी देव प्रतिमाओं को महा स्नान करवाने का आयोजन रखा गया है। वही शाम 5 बजे से महाआरती हुई।
मंदिर में इन दिनों पूरा दिन धार्मिक गतिविधियां चल रही है। कार्यक्रमों का आयोजन 1 मार्च से शुरू हुआ था तथा यह 6 मार्च को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम  के साथ संपन्न होगा। मंगलवार रात को श्री झांकी वाले बालाजी भजन मंडल की ओर से भजन कीर्तन किया गया।

No comments