Breaking News

अब वर्ष में 1 जनवरी से 30 जून तक 6 महीने ही चलेंगे ईंट भ_े

राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने एक आदेश जारी कर राजस्थान में अब ईंट भ_ों के लिए वर्ष में 6 महीने का समय निर्धारित किया है, जिसमें वह ईट का उत्पादन कर सकेंगे।
प्रदूषण में नियंत्रण मंडल की तरफ से यह आदेश मंगलवार को जारी किया गया। इसके अनुसार अब प्रदेश में 1 जनवरी से 30 जून की अवधि में ही भ_ों से ईंट का उत्पादन किया जा सकेगा। इससे पहले या बाद में ईंट भ_े चलाने पर सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भ_ों से वर्ष में 8-9 महीने तक ईंटों का उत्पादन किया जाता था। राजस्थान ईंट निर्माता संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रतन गणेशगढिय़ा ने यह जानकारी दी।

No comments