Breaking News

तनोट माता मंदिर में अपना जन्मदिन मनाएगी पूर्व सीएम राजे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे कल 8 मार्च को अपना जन्मदिन जैसलमेर में मनाएगी। वे भारत-पाक बॉर्डर स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी।
बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने बताया कि वसुंधरा राजे अपना जन्मदिन जैसलमेर में मनाएगी। उन्होंने बताया कि राजे 8 मार्च, शनिवार को तनोट माता के दर्शनों के बाद जैसलमेर से दिल्ली के लिए लौट जाएगी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
राजे न केवल तनोट माता के दर्शन करेंगी, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगी।

No comments