राजस्थान में पंचायतों के विस्तार की फिर बढ़ी समय सीमा
राजस्थान में ग्राम पंचायत और पंचायत समितियों के नवसृजित, पुनर्सीमांकन और पुनर्गठन की प्रक्रिया पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी है। पंचायत पुनर्गठन के प्रस्ताव की अंतिम तारीख 25 मार्च थी, लेकिन पंचायतीराज विभाग ने इसे आगे बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि विभाग ने वार्डों की संख्या निर्धारित करने के जो मापदंड तय किए हैं, उसके अनुसार 3 हजार तक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों में 7 वार्ड होंगे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को पुनर्गठन के प्रस्ताव तैयार करने की अंतिम तारीख 25 मार्च से बढ़ाकर 30 मार्च कर दी है। सरकार ने इसकी समय सीमा में दूसरी बार बदलाव किया है।

No comments