नर्मदा ईआर प्रोजेक्ट पाइप लाइन में लीकेज से भीमनाल में गहराया पानी का संक
जालोर जिले के भीनमाल शहर में अगले तीन दिनों तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. नर्मदा ईआर प्रोजेक्ट की मुख्य पाइप लाइन में तीन स्थानों पर लीकेज होने की वजह से जलापूर्ति में कटौती की जा रही है. जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सीताराम यादव के मुताबिक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी. लीकेज को सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे शहरवासियों को कुछ दिनों तक पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा.
इसके अलावा भाद्राजून कस्बे और उसके आसपास के गांवों में पिछले दो महीनों से नर्मदा परियोजना से जलापूर्ति बाधित है, जिससे जल संकट गहरा गया है.
इसके अलावा भाद्राजून कस्बे और उसके आसपास के गांवों में पिछले दो महीनों से नर्मदा परियोजना से जलापूर्ति बाधित है, जिससे जल संकट गहरा गया है.

No comments