मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कई केंद्र-राज्य के मंत्री आज जोधपुर में
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित कई अन्य केंद्रीय व राजस्थान के मंत्री आज गुरुवार को जोधपुर आएंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी जोधपुर में होंगे। ये सभी दिन में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद देर शाम को उम्मेद भवन पैलेस में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी में बतौर बाराती शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शर्मा गुरुवार शाम 5:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से शाम 6 बजे उम्मेद भवन पैलेस जाएंगे। इसी तरह, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शाम 6:30 बजे जोधपुर आएंगी।
मुख्यमंत्री शर्मा गुरुवार शाम 5:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से शाम 6 बजे उम्मेद भवन पैलेस जाएंगे। इसी तरह, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शाम 6:30 बजे जोधपुर आएंगी।
No comments