Breaking News

नाथद्वारा व कांकरोली में कल होगा होलिका दहन, पूरे नगर में होगी रोशनी

नाथद्वारा में मेवाड़ की सबसे ऊंची होली का दहन होता है। जिसे बनाने के लिए दिन-रात दिन श्रमिक कांटे की गठरिया जमाते हैं। पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में होली मंगरा पर इस बार होलिका दहन शुक्रवार सुबह मंगला से पूर्व किया जाएगा। वहीं पुष्टिमार्ग की तृतीय पीठ श्री द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली में भी शुक्रवार सूर्योदय से पूर्व होली थड़ा पर होली का दहन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार नाथद्वारा में जब भी शाम के समय होली का डंडा रोपा जाता है तब परम्परानुसार होली का दहन सुबह सूर्योदय से पूर्व किया जाता है। नाथद्वारा में मेवाड़ की सबसे ऊंची होली का दहन होता है।

No comments