Breaking News

तीन ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। जवाहरनगर थाना पुलिस ने युवक को  3 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। मीरा चौक पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवंत की टीम ने मौसम विभाग रोड पर ओवरब्रिज के पास छजगरिया मोहल्ले के रोहित पुत्र बलदेवसिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 ग्राम हैरोइन  बरामद हुई।उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में  मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments