Breaking News

राजस्थान में फिर दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद 4 टैंकरों में लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर; मच गई अफरा-तफरी

राजस्थान में एक बार फिर भीषण हादसा हो गया। भीलवाड़ा जिले में भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर लाडपुरा चौराहे के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार टैंकर ने तीन टैंकरों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि चारों गाडिय़ों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया और चार टैंकर जलकर खाक हो गए। हादसे के बाद आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आइपीएस जतिन जैन, बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक एक चालक जिंदा जल गया। दकमल कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी आग बुझाते नजर आए।

No comments