कलश यात्रा से शुरू हुआ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
हनुमानगढ़ टाउन के सूर्य नगर वार्ड 32 की गली नंबर 2 स्थित सामुदायिक केंद्र में सर्व सिद्धि राधा कृष्ण मंदिर समिति की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 20 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक आयोजित होगा। इसमें श्रद्धालु प्रतिदिन दोपहर 2 से बजे तक कथा श्रवण कर सकेंगे। इस कथा का कथावाचन आदरणीय विदुषी बेला पारीक दीदी, श्रीधाम वृंदावन से अपने मुखारविंद से करेंगी। गुरुवार, 20 मार्च 2025 को इस पावन कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।

No comments