Breaking News

दो तस्कर तीन दिन के रिमांड पर, दो तस्कर नोखा इलाके से लाये थे सप्लाई

श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना पुलिस द्वारा दो कारों में चार जनों को करीब एक क्विंटल डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार करने के मामले में दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार राजियासर पुलिस थाना प्रभारी सतीश कुमार ने एक्सपे्रस-वे पर गांव एटा के निकट कार में सवार माणक सिंह  व शिव कुमार दोनों निवासी पीलीबंगा को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 59 किलो 870 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच जैतसर पुलिस थाना प्रभारी इमरान खान को सौंपी गई।

No comments