डी मार्ट के आने से एसएसबी मार्ग बनेगा शहर का सैन्टर प्वाइंट!
श्रीगंगानगर के एसएसबी रोड शीघ्र ही व्यापार का प्रमुख केन्द्र बनेगा। यहां देश के नामी ब्रांड के आउटलेट (मॉल) खुलेंगे। इस कड़ी के तहत डी मार्ट ने शहर की एक प्रमुख रियल एस्टेट कम्पनी से भूमि का एग्रीमेंट किया है। चर्चा है कि यह एग्रीमेंट उप-पंजीयक कार्यालय में रजिस्र्टड हो चुका है। इस भुमि पर निर्माण का कार्य जोर-शोर से गत दिनों शुरू हो गया है।
डी मार्ट भारत में सबसे बड़ी रीटेल की कम्पनी है। इस कम्पनी के आउटलेट मुम्बई, दिल्ली, जयपुर जैसे बड़े शहरों में है। अब इसका आउटलेट श्रीगंगानगर में एसएसबी मार्ग खुलेगा। लोगों का मानना है कि डी मार्ट आने के बाद एसएसबी मार्ग श्रीगंगानगर का सैंटर प्वाईंट बन जाएगा और यहां पर बनने वाले शोरूमों की कीमत शहर के अन्य प्रमुख मार्गों से ज्यादा होने की संभावना है।

No comments