Breaking News

भाजपा ने मंडल में 54 महामंत्री घटाए, जिला कार्यकारिणी में 12 पद बढ़ाए

भाजपा ने अलवर में मंडल व जिला कार्यकारिणी का नया स्ट्रक्चर लागू कर दिया है। उत्तर व दक्षिण जिले में 54 मंडलों में 54 पद महामंत्री के घटा दिए गए हैं। वहीं, जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष व मंत्री के 12 पद बढ़ाए गए हैं। यानी उत्तर व दक्षिण जिले में 6-6 पद बढ़े हैं। मंडल कार्यकारिणी की घोषणा इसी माह में होने के आसार हैं। वहीं, जिला कार्यकारिणी अप्रेल में घोषित होगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। कई नेता जिला कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए बड़े नेताओं के पास भी चक्कर लगा रहे हैं।
अलवर उत्तर में 24 और दक्षिण जिले में 30 मंडल हैं। सभी मंडल पर एक अध्यक्ष है। मंडल अध्यक्ष ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेगा। इसके लिए जिला अध्यक्ष की सहमति जरूरी है। मंडल कार्यकारिणी में पहले उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री व कोषाध्यक्ष का पद है। महामंत्री तीन बनाए जाते थे, लेकिन इस बार एक मंडल पर दो ही महामंत्री बनाए जा सकेंगे।

No comments