Breaking News

25 लाख की लागत से करवाया जा रहा है सुखाडिय़ा सर्किल का सौन्दर्यकरण

श्रीगंगानगर नगर विकास न्यास की ओर से शहर का सौदन्र्यकरण करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए न्यास द्वारा शहर के सुखाडिय़ा सर्किल चौराहे का दायरा छोटा कर इसका सौन्दर्यकरण करवाया जा रहा है।
नगर विकास न्यास के अधिशाषी अभियंता सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि नगर विकास न्यास की ओर से सुखाडिय़ा सर्किल का 25 लाख रुपये की लागत से सौन्दर्यकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न्यास की ओर से करवाए जा रहे सर्किल निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। जानकारी के अनुसार सुखाडिय़ा सर्किल पर महाराजा गंगा सिंह महाराज की शाही सवारी में शुमार रही राजस्थानी घूमर नृत्य करती मूर्तियांं लगाने का कार्य किया जा रहा है।

No comments