जौ व सरसों की आवक बढ़ी
श्रीगंगानगर के नई धानमण्डी में इन दिनों जौ व सरसों की आवक हो रही है। मण्डी के सभी ब्लॉक के पिड़ों पर जौ व सरसों की ढेरियां लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज मण्डी में जौ 1900-1958 रुपये, सरसों 5430 से 5700 रुपये, नरमा 6900-7100 रुपये व ग्वार 4700-5000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इन दिनों जौ व सरसों की आवक होने से धानमण्डी के पिड़ जौ व सरसों की ढेरियों एवं बोरियों से भरे हुए हैं। सरसों व जौ की आवक होने से मण्डी के तोला, मजदूर, व व्यापारी व्यस्त हंै। कृषि उपज का उठाव भी किया जा रहा है।

No comments