दिल्ली के द्वारका में घर में आग लगी, किराना दुकान और दो गाडिय़ां जली
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 16 में एक घर में मंगलवार सुबह 3 बजे आग लग गई। हादसे में एक दुकान और दो गाडिय़ां जलकर राख हो गईं। किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह तीन बजकर 21 मिनट पर मिली। जिसके बाद आजाद नगर इलाके में फायर ब्रिगेड की 8 गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

No comments