विधानसभा गेट पर निलंबित विधायकों और सुरक्षाकर्मियों में धक्कामुक्की: पीसीसी चीफ बोले- मुझे जोगाराम ने अलग से कहा था- हमारा स्पीकर काम की बात नहीं मानेगा
राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया है कि- संसदीय कार्य मंत्री ने उनसे कहा था कि हमारा स्पीकर तो जैसा है वैसा है यह काम की भी बात नहीं मानेगा। सदन से निलंबित विधायक डोटासरा ने विधानसभा के बाहर कहा कि- डोटासरा गाजर मूली है क्या जो तोड़कर खा जाएंगे, सरकार में मतभेद है, सहमति में मेरी व्यक्तिगत माफी पर कोई बात नहीं हुई थी। सदन से निलंबित सभी 6 विधायक अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ विधानसभा गेट के बाहर जमा हैं।
दरअसल, विधानसभा में पिछले 5 दिन से चल रहा गतिरोध जारी है। इंदिरा गांधी पर मंत्री की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद खत्म होने की जगह बढ़ गया है। कांग्रेस विधायकों ने कल सदन से धरना खत्म कर दिया। लेकिन अब निलंबित विधायकों की बहाली और इंदिरा गांधी को आपकी दादी टिप्पणी मामले में मंत्री अविनाश गहलोत से माफी मंगवाने तक सदन नहीं चलने देने का फैसला किया है। कांग्रेस आज भी सदन की कार्यवाही का बायकॉट कर सकती है।

.jpg)
No comments