ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दूसरा दिन:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आए, सीएम बोले- इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से छोटे शहरों को विकास का मौका मिला
भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में चल रही दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज दूसरा और अंतिम दिन है। मुख्य हॉल में अनलॉकिंग लैंड वैल्यू इन सिटीज विषय पर सेशन चल रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से छोटे शहरों को विकास का मौका मिला है। वहां के लोगों के मन में यह भाव जागा है कि वे भी उद्योगपति बन सकते हैं।
इंदौर और भोपाल को मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि अर्बन डेवलपमेंट के लिए अलग से समिट करेंगे।
आज केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी समिट में पहुंचे हैं। सेशन में शामिल होने से पहले खट्टर ने डिजिटल हैरिटेज वॉल देखी। बाग प्रिंट की डाई से कपड़े पर ब्लॉक लगाया।

.jpg)
No comments