महाकुंभ में आज शाम से प्रयागराज में वाहनों की नो एंट्री
महाकुंभ का कल यानी महाशिवरात्रि को आखिरी दिन है। मंगलवार सुबह से फिर मेले में जबरदस्त भीड़ है। आसपास के जिलों से लोग पहुंच रहे हैं। प्रयागराज शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर जाम लगा है। पुलिस धीरे-धीरे वाहनों को निकाल रही है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आज शाम 6 बजे से प्रयागराज कमिश्नरेट यानी शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया। हालांकि, भीड़ को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही प्रयागराज पहुंचने वाली गाडिय़ों को संगम से 10 किमी पहले पार्किंग में रोका जा रहा है। आज सुबह 8 बजे तक 31.61 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है।
.jpg)
No comments