आरबीआई ने जनवरी में 3 टन सोना खरीदा,गोल्ड रिजर्व 879 टन पर पहुंचा
अस्थिर माहौल और रुपए में कमजोरी के बीच रिजर्व बैंक ने जनवरी में 2.8 टन सोना खरीदा। बीते साल भी आरबीआई ने 72.6 टन सोना खरीदा था। इसके चलते केंद्रीय बैंक के कुल विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) में गोल्ड की हिस्सेदारी बढकऱ 11.3त्न हो गई है, जो एक साल पहले 7.7त्न थी। आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी के आखिर तक देश का गोल्ड रिजर्व बढकऱ 879 टन हो गया। जो पिछले साल के मुकाबले यह 8 फीसदी ज्यादा है।
.jpg)
No comments