पूर्व मंत्री रामलाल जाट के खिलाफ नहीं होगी सीबीआई जांच
राजस्थान के पूर्व मंत्री रामलाल जाट, एडीजी आनंद श्रीवास्तव के भाई अरविंद श्रीवास्तव और अन्य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने इन सभी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी।
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हाईकोर्ट की ओर से सीबीआई जांच का आदेश देना अनुचित था। राज्य की पुलिस पूरी तरह सक्षम है और मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।
वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता परमेश्वर जोशी ने हाईकोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए राज्य पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया था।

.jpg)
No comments