Breaking News

विश्व जल सम्मेलन: बाढ़ और सूखे पर मंथन के लिए उदयपुर में जुटे विशेषज्ञ

जल संकट और बाढ़-सूखे की समस्या पर विचार-विमर्श के लिए दो दिवसीय विश्व जल सम्मेलन मंगलवार सुबह 10 बजे जयपुर के जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय में शुरू हुआ। इस सम्मेलन का आयोजन विद्यापीठ, तरुण भारत संघ और कीवा के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि 19 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल उदयपुर पहुंच चुका है। सम्मेलन का शुभारंभ जल पुरुष व मैग्सेसे पुरस्कार विजेता डॉ. राजेंद्र सिंह ने किया।

No comments