Breaking News

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा अनुदान

पीएम कुसुम योजना के तहत स्टैंड अलोन सौर ऊर्जा पंप संयंत्रों के अनुदान के लिए आवेदन करने वाले किसानों को पहले योजना में लाभ के लिए लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन अब उसे असीमित कर दिया है।
अब कोई भी पात्र किसान आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्टैंड अलोन सौर ऊर्जा पंप संयंत्रों पर अनुदान मिलेगा।
इससे पहले विभाग की ओर से किसानों का लक्ष्य निर्धारित था, जबकि अब इस वित्तीय वर्ष तक योजना को असीमित कर दिया है।
पीएम कुसुम योजना के लाभ के लिए किसान 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उद्यान विभाग झुंझुनूं के उप निदेशक विजयपाल ने बताया कि पहले योजना के लाभ के लिए लक्ष्य निर्धारित था, जबकि अब योजना को असीमित कर दिया है।

No comments