सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें कल सुबह पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते यहां भर्ती कराया गया था। उनकी नियमित जांच की गई। सर गंगाराम अस्पताल के प्रशासन की ओर से बताया गया था कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है। इसके अलावा रूटीन चेकअप भी होना था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में थीं। बताया गया कि उनकी हालत में सुधार है और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
.jpg)
No comments