राजस्थान में 2020 पदों पर होगी पटवारियों की भर्ती
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बजट घोषणा के साथ ही प्रदेश में नई भर्तियों की शुरुआत कर दी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को पटवारी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती परीक्षा 11 मई को होगी। प्रदेश में कुल 2020 पदों पर पटवारी की भर्ती की जाएगी। इनमें 1733 पदों पर गैर अनुसूचित, जबकि 287 पदों पर अनुसूचित क्षेत्र में पटवारी की भर्ती होगी। समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल पास कर चुके अभ्यर्थी इसमें पात्र होंगे। अभ्यर्थी 22 फरवरी से 23 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
.jpg)
No comments