जयपुर में खड़ी ईवी स्कूटी में लगी आग
जयपुर में खड़ी ईवी स्कूटी में आग लग गई है। स्कूटी घर की पार्किंग में खड़ी थी। घसीटकर स्कूटी को घर से बाहर निकाला। इसके कारण पास खड़ी बाइक जलने से बच गई। हरमाड़ा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। आग से स्कूटी जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। पुलिस ने बताया कि खण्डवालों की ढाणी हरमाड़ा में राहुल कुमावत ने देर शाम ऑफिस से इलेक्ट्रिक स्कूटी से लौटने पर घर की पार्किंग में खड़ी कर दी। रात करीब 1:30 बजे अचानक नींद खुलने पर ईवी स्कूटी जलते हुए मिली।
.jpg)
.jpg)
No comments