Breaking News

सडक़ हादसे में सौरव गांगुली घायल, बर्धमान यूनिवर्सिटी के इवेंट में जा रहे थे

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का गुरुवार को दुर्गापुर एक्प्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया। वह वर्धमान के एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे, तभी वह एक सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गए। एक तेज रफ्तार लॉरी ने गांगुली की कार को टक्कर मार दी। हालांकि राहत की बात है कि गांगुली और उनके साथ मौजूद लोगों को कुछ नहीं हुआ और वो ठीक हैं। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। उस समय दुर्गापुर एक्प्रेस वे पर काफी बारिश हो रही थी। उसी दौरान गांगुली की कार से लॉरी टकरा गई।

No comments