महाकुंभ में आखिरी वीकेंड पर आज से फिर भीड़
महाकुंभ का आज 40वां दिन है। 35 से ज्यादा वीआईपी संगम स्नान करेंगे। मेला खत्म होने के 5 दिन और बचे हैं। सुबह 8 बजे तक 31 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। अब तक करीब 58.34 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज से महाकुंभ में भीड़ बढ़ेगी, क्योंकि यह आखिरी वीकेंड है। सेक्टर-19 में गुरु गोरखनाथ अखाड़े के सामने बने श्रद्धालुओं के शिविर में गुरुवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। इसमें एक महिला झुलस गई। घटना के समय पंडाल में 10 लोग थे। आग में पंडाल, गद्दे, समान, मोबाइल और कुछ पैसे जल गए।
.jpg)
No comments