Breaking News

आर्थिक मदद लेने के चक्कर में सवा आठ लाख ठगा बैठा


हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे के वार्ड 22 में रहने वाला एक युवक ने आर्थिक मदद लेने के चक्कर में सवा आठ लाख रुपए ठगा दिये। पीडि़त ने साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त रामनिवास गोदारा ने रिपोर्ट दी कि मैं मोबाइल पर रील देख रहा था। एक रील आई, जिसमें हेल्प-हेल्प लिखा हुआ था। उस पर लिंक खोला, तो एक हर्ष सांई नामक व्यक्ति की ऑडियो कॉल आया। उसने बताया कि मैं बिना गारंटी रुपए दिलवाउंगा मेरे बैंक खाता की डिटेल वाट्सएप्प पर मंगवा ली। कुछ देर बाद उसी व्यक्ति ने एक लाख रुपए मेरे खाते में भेजने का स्क्रीनशॉट भेजा। बैंक में पता किया, तो मेरे खाते में रुपए नहीं आये हुए थे।

No comments