Breaking News

आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का हाइवे पर धरना



अबोहर के गांव कल्लरखेड़ा में गुरुवार सुबह नाली के विवाद को लेकर चल रही पंचायत के दौरान सरपंचपति शंकरलाल को गोली मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों व परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए अबोहर-श्रीगंगानगर नेशनल हाइवे पर धरना लगाते हुए जाम लगा दिया है। मौके पर पंजाब पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद है।
पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों से पोस्टमार्टम करवाने और जाम हटाने की अपील करते रहे। जानकारी के अनुसार सरपंचपति शंकरलाल की सरेआम गोली मारने के आरोपी मनोज माहर को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कल्लरखेड़ा के निकट गांव कल्लरखेड़ा, तुतावाला, उस्मानखेड़ा, पन्नीवाला, जंडावाली सहित पांच गांवों के सैकड़ों ग्रामीण व परिजन धरने पर बैठे हैं।

No comments