भीम और ब्यावर में मोबाइल टावर के लिए सर्वे
राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की भीम व ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में मोबाइल टावर लगाने के लिए सर्वे का काम हुआ। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र भीम तथा ब्यावर के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या उठाते हुए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा था। सांसद मेवाड़ की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया के निर्देशन पर दिल्ली से पहुंची टीम ने भीम और ब्यावर विधानसभा क्षेत्रों के वंचित गांवों का सर्वे किया।

No comments